2016-01-13

पति को खुश रखना है तो

पति देव को खुश रखना है तो
कुछ बातों का, ध्यान रखें
उन्हे अपने बस मे, रखना है तो,
हर-पल आप, सावधान रहें !!

रोज सुबह, ज़ल्दी उठ जाना,
यह काम आपका, पहला हो !
जीवन-साथी के, दिल मे आप,
सिधी-सादी, सरला हों !!

उन्हें मुस्करा के ,जगाना न भूलें,
और उनके नाश्ते-खाने, का ध्यान रहे !
वे जब आफ़िस या, काम पे जाएं,
तो आंखों मे, झांक कर बिदा करें !!

जब शाम समय, वे घर लौटें,
तो स्वागत करें, खिलती कलियों सी !
मिट जाए थकान, जब उन्हे आप दिखें,
और व्यवहार करें, चंचल परियों सी !!

यदि नशा वे, करते हों कोई,
तो उनका नशा, छुड़ाने का प्रयत्न करें
भर-पूर ,प्यार दिजिए उन्हें,
और उनके, दिल का रत्न बनें !!

भर-पूर ,प्यार दिजिए उन्हें,
और उनके, दिल का रत्न बनें !!


No comments:

Post a Comment