Showing posts with label हास्य व्यंग. Show all posts
Showing posts with label हास्य व्यंग. Show all posts

2016-12-13

चुटकुलों की बहार -- नोट बन्दी के बाद

कतारें थककर भी खामोश हैं,नजारे बोल रहे हैं।
नदी बहकर भी चुप है मगर किनारे बोल रहे हैं।
ये कैसा जलजला आया  है मेरे देशमें इन दिनों,
झोंपडी मेरी खडी है और महल उनके  डोल रहे हैं।।
परिंदों को तो रोज कहीं से गिरे हुए दाने जुटाने थे।
पर वे क्यों परेशान हैं जिनके घरों में भरे हुए तहखाने थे


salute to writer of this shayari!


शादी में डी जे वाला अचानक बेहोश होते होते बचा, क्योकि
.
.
.
.
.
.
.
.
.
एक लडकी ने फरमाइस की
"भैया कोई पतंजलि का  रिमिक्स हो तो  बजाइये."  जो कानो के लिये हेल्दी हो.




पिता- अगर तू फिर परीक्षा में फेल हुआ तो मुझे
पापा मत बोलना  
.
रिजल्ट के बाद ..
.
पिता- तुम्हारा रिजल्ट कैसा रहा?  
.
पुत्र- दिमाग खराब मत कर मदनलाल, तूने बाप
होने का हक खो दिया है..

2016-11-15

सर्जिकल दोहे

*सर्जिकल दोहे*

रहिमन कभी ना राखिये, काला धन छुपाए,
जाने कब मोदी बब्बा, सर्जिकल कर जाये...

हरे लाल सब नोट को, जोड़त बने अमीर,
एक रात में हो गए, राजा रंक फ़कीर...

नोटन की बोरी भरी, दिया कभी ना टैक्स,
रोते आज दहाड़ कर, कैसे करें रिलैक्स...

ब्लेक मनी की चाह में, भूल गए दिन रात,
एक चाल में मिल गयी, उनको शय और मात...

मेहनत का ही जोड़िये, कहे लक्ष्मीनारायण
समझ गए सो ठीक है,वरना नारायण नारायण ,,,..

😅😅😅😅😅

2016-11-08

हर दोस्त कमीना नहीं कोहिनूर होता है

Really Very Nice**
----------------------------------

Shayari Hi Shayari



जो चाहा
कभी पाया नहीं,
जो पाया
कभी सोचा नहीं,
जो सोचा
कभी मिला नहीं,
जो मिला
रास आया नहीं,
जो खोया
वो याद आता है,
पर जो पाया
संभाला जाता नहीं ,
क्यों
अजीब सी पहेली है ज़िन्दगी,
जिसको
कोई सुलझा पाता नहीं...
जीवन में
कभी समझौता करना पड़े
तो कोई बड़ी बात नहीं है,
क्योंकि,
झुकता वही है
जिसमें जान होती है,
अकड़ तो
मुरदे की पहचान होती है।
ज़िन्दगी जीने के

2016-10-20

मैं और मेरी कमाई

सिलसिला का बहुत सुंदर गाना    

मैं और मेरी कमाई,
अक्सर ये बातें करते हैं,
टैक्स न लगता तो कैसा होता?
तुम न यहाँ से कटती,
न तुम वहाँ से कटती,
मैं उस बात पे हैरान होता,
सरकार उस बात पे तिलमिलाती ,
टैक्स न लगता तो ऐसा होता,
टैक्स न लगता तो वैसा होता...
मैं और मेरी कमाई,

2016-09-02

कान्हा की फरियाद व्हाट्सएप्पबहुत सतायो

कान्हा की फरियाद अपनी माँ से

मईया मोरी व्हाट्सएप्प
बहुत सतायो
सब ग्वाल बाल मिल जुल
नया ग्रुप बनायो

मईया मोरी व्हाट्सएप्प
बहुत सतायो


मैं सबसे छोटा सा बालक
    ग्रुप में जगह न पायो
सब बैठे चैटटिंग करते है
      मोसो गाय चरवायो
मईया मोरी व्हाट्सएप्प
     बहुत सतायो


बलदाऊ कहते है मुझसे
       बंसी मती बजायो
बंसी की धुन सुन सुन के
     रिंगटोन भूली जायो
मईया मोरी व्हाट्सएप्प
          बहुत सतायो

2016-08-20

Jokes

एक जिम्मेदार पति डॉक्टर के पास गया और कहा कि डॉक्टर साहब मेरी बीबी बहरी हो गयी है, मैं कमरे से आवाज़ लगाते रहता हूँ पर वो सुन नहीं पाती है ..!!
डॉक्टर -  आप उन्हें यहाँ ले आइये !
पति :  नहीं डॉक्टर साहब,
मै उससे बहुत प्यार करता हूं और इस बारे में उसे कुछ  भी नहीं बताना चाहता,
आप कोई दवा दे दीजिये, जिसे मैं उसे बिना कुछ कहे खिला दू...
डॉक्टर : ठीक है, पहले आप एक टेस्ट कीजिये ...
आप 40 फ़ीट दूर से पूछिये - HOW ARE YOU...
यदि वो नहीं सुन पाये तो फिर 30 फ़ीट  दूर से पूछिये...
फिर भी नहीं सुन पाये तो 20 फ़ीट .... फिर 10 फ़ीट...
तब आप आ के मुझसे मिलियेगा, उस हिसाब से मैं उनके लिए दवाईयां प्रिस्क्राइब   करूँगा..!!
पति खुश हो कर रात को घर में जाता है, बीबी किचन में खाना बना रही होती है...
पति 40 फ़ीट से पूछता है...
डार्लिंग आज खाने में क्या बना रही हो ????
बीबी जवाब नहीं देती...
30 फ़ीट से, स्वीटी आज खाने में क्या बना है ????
कोई जवाब नही मिलता....
20 फ़ीट से, जानू आज खाने में क्या बना है ????
नो रिस्पॉन्स...

हास्य कविता-अक्ल बाटने लगे विधाता

हास्य कविता  ****

अक्ल बाटने लगे विधाता,
             लंबी लगी कतारें ।
सभी आदमी खड़े हुए थे,
            कहीं नहीं थी नारें ।
सभी नारियाँ कहाँ रह गई.
          था ये अचरज भारी ।
पता चला ब्यूटी पार्लर में,
          पहुँच गई थी सारी।
मेकअप की थी गहन प्रक्रिया,
           एक एक पर भारी ।
बैठी थीं कुछ इंतजार में,
          कब आएगी बारी ।
उधर विधाता ने पुरूषों में,
         अक्ल बाँट दी सारी ।

2016-08-13

मद्य-शास्त्र. हास्य व्यग्य

"मद्य-शास्त्र"

मदिरापान को हमेशा एक अनुष्ठान या यज्ञ की  भावना में ही लेना चाहिए।
जैसे गृहस्थ पुरुष यज्ञ रोज ना कर के, केवल कभी कभी ही करते है, वैसे ही मदिरापान भी केवल कुछ शुभ अवसरों पर ही करना उचित है।

मदिरापान केवल प्रसन्नता की स्थिति में ही करने का विधान है।

अवसाद की स्थिति में ऐसा यज्ञ करना सर्वथा वर्जित है, और जो इस नियम का उलंघन करता है,पाप का भागी होकर कष्ट  भोगता है।
.
यज्ञ  के लिए सवर्प्रथम शुभ दिन का चयन करे। 

2016-07-31

हैप्पी भाग जाएगी का ट्रेलर

हैप्पी भाग जाएगी का ट्रेलर - इस फिल्म के ट्रेलर को देख नहीं रोक पाएंगी अपनी हंसी

कॉकटेल फिल्म से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली डायना पैंटी लम्बे अरसे बाद परदे पर दिखाई देंगी। इस बार वह हैप्पी भाग जाएगी फिल्म में...



मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को तनु वेड्स मनू के डायरेक्टर आनंद एल राय ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में डायना पेंटी हैप्पी का किरदार अदा कर रही है, जो अपनी शादी वाले दिन ही भाग जाती है। हैप्पी के दुल्हे का किरदार जिम्मी शेरगिल अदा कर रहे हैं।

मैं औऱ मेरी तनहाई

मैं औऱ मेरी तनहाई, अक्सर ये बाते करते हैं;

ज्यादा पीऊं या कम,
व्हिस्की पीऊं या रम;
या फिर तौबा कर लूं,
कुछ तो अच्छा कर लूं;
हर सुबह तौबा हो जाती है,
शाम होते होते फिर याद आती है;

2016-06-01

प्राणप्रिये Funny Poem

प्राणप्रिये

Vacation Special Funny Poem


घर में रहीं तो,
" ये करो और वो करो "
पेपर भी नीचे गिरा तो,
" कितना घर फैलाते हो "
इसीलिए सोचा चार दिन को,
जाती हो तुम मायके
आराम और सुख से,
अकेला रहूँगा चैन से।।
ख़ुशी ख़ुशी छोड़ा उसे,
ट्रेन में दिया बिठाल।
क्या सुनाऊँ मित्रों,
तुमको अपना हाल।।
सुबह जागने पर सोचा,

एक सवाल - नसबंदी का महत्व

जनसंख्या

एक गाँव में जिलाधिकारी महोदय नसबंदी के महत्व और उपयोगिता के बारे में ग्राम सेवकों की एक सभा में भाषण कर रहे थे. भाषण के बाद उन्होंने कहा कि अगर कोई सवाल पूछना चाहे तो पूछ सकता है.

एक ग्राम सेवक खडा हुआ और हाथ जोड़ कर बोला – साहब माफ़ करना एक अटपटा सवाल पूछ रहा हूँ. पर यह मेरा सवाल नहीं है, गाँव वाले पूछते है.

जिलाधिकारी महोदय ने उसे सवाल पूछने की अनुमति दे दी.

ग्राम सेवक ने कहा – सरकार गाँव वाले पूछते है कि क्या जिलाधिकारी महोदय ने नसबंदी कराई है?
जिलाधिकारी महोदय ने कहा- नहीं मैंने नसबंदी नहीं कराई है.

2016-03-23

होली के रंग में भीगा हास्य-व्यंग्य


मोहब्बत के रंग

होली के रंग आज लगेंगे
कल उतर जाएंगे
मेरी मोहब्बत के रंग मगर
जिन्दगी भर साथ निभाएंगे।

----------------------------

दुश्मनी भुलाना 

कितना आसान है
दुश्मनी को भुलाना
बस दुश्मन को घेरना
और उसे रंग है लगाना।

----------------------------

होली की गेर

होली के गेर में
सब हैं एक रंग
क्या अमीर क्या गरीब
सब हैं संग संग।

----------------------------

होली पर हास्य कविता - जनरल बोगी, कवि प्रदीप चौबे

होली का मौसम आते ही उन हास्य कविताओं की याद आ जाती है जिनका हम कवि सम्मेलनों या पत्र पत्रिकाओं के माध्यम से सुनने या देखने का बेसब्री से इंतज़ार किया करते हैं ।


तो आइए मित्रो मेरे साथ पढ़िए जबलपुर के इस प्रसिद्ध हास्य कवि प्रदीप चौबे की ये कविता जिसमें उन्होंने हँसी ही हँसी में जनरल बोगी में सफ़र करने वाले आम यात्रियों की व्यथा का बखूबी चित्रण किया है। रेल की जनरल बोगी पर अस्सी के दशक में लिखी ये कविता आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। 

भारतीय रेल की जनरल बोगी
पता नहीं आपने भोगी कि नहीं भोगी
एक बार हम भी कर रहे थे यात्रा
प्लेटफार्म पर देखकर सवारियों की मात्रा
हमारे पसीने छूटने लगे
हम झोला उठाकर घर की ओर फूटने लगे
तभी एक कुली आया
मुस्कुरा कर बोला - 'अन्दर जाओगे ?'
हमने कहा - 'तुम पहुँचाओगे !'

2016-03-11

आओ बच्चों तुम्हे दिखायें शैतानी शैतान की....

इस राष्ट्रीय गीत को भ्रष्ट नेताओं और अफसरों तक पहुंचना ही चाहिए



आओ बच्चों तुम्हे दिखायें शैतानी शैतान की।
नेताओं से बहुत दुखी है जनता हिन्दुस्तान की।।
बड़े-बड़े नेता शामिल हैं घोटालों की थाली में।
सूटकेश भर के चलते हैं अपने यहाँ दलाली में।।
देश-धर्म की नहीं है चिंता चिन्ता निज सन्तान की।
नेताओं से बहुत दुखी है जनता हिन्दुस्तान की।।

2016-01-13

पति को खुश रखना है तो

पति देव को खुश रखना है तो
कुछ बातों का, ध्यान रखें
उन्हे अपने बस मे, रखना है तो,
हर-पल आप, सावधान रहें !!

रोज सुबह, ज़ल्दी उठ जाना,
यह काम आपका, पहला हो !
जीवन-साथी के, दिल मे आप,
सिधी-सादी, सरला हों !!

2016-01-07

यदि आप चाहते हैं

आप चाहते हैं,
कि आपकी तानाशाही चले और कोई
आपका
विरोध न करे..
तो आप भारत में न्यायाधीश बन जाइये,
आप चाहते हैं,
कि आप लोगों को बेवजह पीटें लेकिन कोई आपको
कुछ न बोले..
तो आप पुलिस वाला बन जाइये,

नामदेव का चश्मा

एक बार नामदेव चश्में की दुकान पर पहुंचे और बोले "बेटा एक बढ़िया चश्मा  बना दो"
.
दुकानदार ने चश्मा बना के दिया  और नामदेव चला गया.!
.
थोड़ी देर बाद फिर आ गया.!
.
बोला "बेटा पिक्चर साफ नहीं दिखती"
.
दुकानदार "ठीक है नामदेवजी लाइये दूसरा बना देता हूं!"
.
इस तरह पूरा दिन नामदेव दुकान पर बार-बार आता रहा और चश्मे वाला चश्मा बनाता रहा"
.
मगर नामदेव की परेशानी खत्म न हुई.!
.

2015-12-05

पति पत्नी चुटकुले भाग 10 (whatsapp Hits)


आज का विचार
ज्यादा ध्यान उस पर दें,
जिसे आप व्याह कर लाये हैं,
उस पर न दें ,
जिसे पडोसी व्याह कर लाया है l

____________________________

आशिकी की हद तो देखो
एक लड़के की गर्ल फ्रेंड मर गयी तो
उस लड़के ने चिता पर लेट कर लड़की के साथ
.
.
सेल्फी खींच कर पोस्ट किया -
"Me with My ex girl Friend".
at शमशान घाट - Feeling Sad...!!! with pandit ji & 14 other
----------------------------------------------
.      
एक वैज्ञानिक ने... शादी क्या होती है ये समझने के लिए.... शादी कर ली...
और
शादी के बाद....वो आज तक
ये नही समझ पाया की विज्ञान क्या है...?

2015-11-30

आजादी के पहले शादी पऱ लोगो के विचार

आजादी (1947) के पहले  शादी पऱ लोगो के विचार
  



१—मेरे ससुर एक दौलतमन्द आदमी थे और उनकी यह इकलौती बेटी थी इसलिए मेरे पिता ने शादी की।

२—मेरे बाप-दादा सभी शादी करते चले आए हैं इसलिए मुझे भी शादी करनी पड़ी।

३—मै हमेशा से खामोश और कम बोलने वाला रहा हूं, इनकार न कर सका।

४—मेरे ससुर ने शुरू में अपने धन-दौलत का बहुत प्रदर्शन किया इसलिए मेरे मां-बाप ने फौरन मेरी शादी मंजूर कर ली।

५—नौकर अच्छे नहीं मिलते थे और अगर मिलते भी थे तो ठहरते नहीं थे। खास तौर पर खाना पकानेवाला अच्छा नहीं मिलता। शादी के बाद इस मुसीबत से छुटकारा मिल गय।

६—मै अपना जीवन-बीमा कराना चाहता था और खानापूरी के वास्ते विधवा का नाम लिखना जरूरी था।