Showing posts with label कहानी. Show all posts
Showing posts with label कहानी. Show all posts

2015-09-17

पापा ये लो.. ये वाला ज्यादा मीठा है

नजर का आपरेशन तो सम्भव है, पर नजरिये का नही..!!!


एक छोटा सा बच्चा अपने दोनों हाथों में एक एक एप्पल लेकर खड़ा था

उसके पापा ने मुस्कराते हुए कहा कि
"बेटा एक एप्पल मुझे दे दो"

इतना सुनते ही उस बच्चे ने एक एप्पल को दांतो से कुतर लिया.

उसके पापा कुछ बोल पाते उसके पहले ही उसने अपने दूसरे एप्पल को भी दांतों से कुतर लिया

अपने छोटे से बेटे की इस हरकत को देखकर बाप ठगा सा रह गया और उसके चेहरे पर मुस्कान गायब हो गई थी...

2014-12-20

बच्चा साधु और भगवान एक लधु कथा

बच्चा साधु और भगवान एक लधु कथा

एक दिन गांव में एक साधु आया। लोगों का कहना था कि बड़े ही पहुंचे हुए महात्मा है। जिसको आशीर्वाद दे दें उसका कल्याण हो जाये। पड़ोसन ने बच्चों की मां को सलाह दी कि तुम अपने बच्चों को इन साधु के पास ले जाओ।

2014-11-17

इंतज़ार करो और प्रार्थना करते रहो - कहानी

भगवान को प्रार्थना प्यारी लग रही है

एक भिखारी , एक सेठ के घर के बाहर खडा होकर भजन गा रहा था और बदले में खाने को रोटी मांग रहा था | सेठानी काफ़ी देर से उसको कह रही थी , रुको आ रही हूं | रोटी हाथ मे थी पर फ़िर भी कह रही थी की रुको आ रही हूं | भिखारी भजन गा रहा था और रोटी मांग रहा था |

2014-11-12

असन्तुष्ट राजा की कहानी

 एक असन्तुष्ट राजा की कहानी 

       एक दिन वह अपने खजाने का मुआइना करने गया । खजाने में सोने – चाँदी भरा देखकर अपने सैनिक से खुश होकर कहा, ’सैनिक ! इस खजाने में जितना धन है, इन्हें देखकर क्या तुमको लगता है कि इससे मेरी पीढ़ी दर पीढ़ी सुख की जिंदगी बिता सकेगी । उन्हें कभी धन की कमी नहीं होगी ।’ सैनिक कुछ देर तक खजाने को निहारा,फ़िर बोला, ’ महाराज ! यह सिर्फ़ सात पीढ़ियों के लिए है । आठवीं पीढ़ी को धन का अभाव भोगना होगा ।

अमीर कौन ? - कहानी

अमीर कौन ? - कहानी

सर एक कप दूध मिलेगा क्या ??6 माह के बच्चे की माँ ने 3 स्टारहोटल मैनेजर से पूछा.....!!..
मैनेजर "हाँ, 100 रू.मेँ मिलेगा".......!! "ठीक ...है दे दो" महिला ने कहा.....


जो पिकनिक के दौरान इस होटल मेँ ठहरी, सुबह जब गाड़ी मे जा रहे थे तो बच्चे को फिर भूख लगी, गाडी को टूटी झोपड़ी वाली पुरानी सी चाय की दुकान पर रोका…… 
बच्चे को दूध पिला कर शांत किया.........!
दूध के पैसे पूछने पर बूढा दुकान मालिक बोला - "बेटी हम बच्चे के दूध के पैसे नहीं लेते, यदि रास्ते के लिए चाहिए तो लेती जाओ!."बच्चे की माँ के दिमाग मे एक सवाल बार बार घूम रहा था कि अमीर कौन ??3 स्टार होटल वाला, या टूटी झोपड़ी वाला ??



मिली थी जिन्दगी किसी के 'काम' आने के लिए.. 
पर वक्त बित रहा है कागज के टुकड़े कमाने के लिए.. क्या करोगे इतना पैसा कमा कर..?ना कफन मे 'जेब' है ना कब्र मे 'अलमारी..
और ये मौत के फ़रिश्ते तो 'रिश्वत' भी नही लेते.................



---------------------------

2014-11-05

डॉक्टर की इन्सानियत - कहानी

एक डॉक्टर को जैसे ही एक urgent सर्जरी के बारे में फोन करके बताया गया. वो जितना जल्दी वहाँ आ सकते थे आ गए. वो तुरंत हि कपडे बदल कर ऑपरेशन थिएटर की और बढे.


डॉक्टर को वहाँ उस लड़के के पिता दिखाई दिए जिसका इलाज होना था. पिता डॉक्टर को देखते ही भड़क उठे, और चिल्लाने लगे.. "आखिर इतनी देर तक कहाँ थे आप?

माँ का कर्ज

एक बेटा पढ़-लिख कर बहुत बड़ा आदमी बन गया । पिता के स्वर्गवास के बाद माँ ने हर तरह का काम करके उसे इस काबिल बना दिया था । शादी के बाद पत्नी को माँ से शिकायत रहने लगी के वो उन के स्टेटस मे फिट नहीं है। लोगों को बताने मे उन्हें संकोच होता की ये अनपढ़ उनकी सास- माँ है।

हृदय की इच्छाएं - कहानी

हृदय की इच्छाएं - कहानी

एक राजमहल के द्वार पर बड़ी भीड़ लगी थी। किसी फकीर ने सम्राट से भिक्षा मांगी थी। सम्राट ने उससे कहा, ''जो भी चाहते हो, मांग लो।''

दिवस के प्रथम याचक की कोई भी इच्छा पूरी करने का उसका नियम था। उस फकीर ने अपने छोटे से भिक्षापात्र को आगे बढ़ाया और कहा, ''बस इसे स्वर्ण मुद्राओं से भर दें।''


सम्राट ने सोचा इससे सरल बात और क्या हो सकती है! लेकिन जब उस भिक्षा पात्र में स्वर्ण मुद्राएं डाली गई, तो ज्ञात हुआ कि उसे भरना असंभव था। वह तो जादुई था। जितनी अधिक मुद्राएं उसमें डाली गई, वह उतना ही अधिक खाली होता गया! सम्राट को दुखी देख वह फकीर बोला, ''न भर सकें तो वैसा कह दें। मैं खाली पात्र को ही लेकर चला जाऊंगा! ज्यादा से ज्यादा इतना ही होगा कि लोग कहेंगे कि सम्राट अपना वचन पूरा नहीं कर सके !'' 

माता-पिता और औलाद की ख़ुशी के लिय क्या नहीं करते - कहानी

माता-पिता और औलाद की ख़ुशी के लिय क्या नहीं करते - कहानी

एक अमीर आदमी था . उसके कई सारे दोस्त थे, उसमे एक दोस्त जो काफी गरीब था, वह अमीर आदमी का विश्वास पाञ था .एक दिन अमीर आदमी अपने घर सभी दोस्तो को खाने का आमंञण देता है, सभी मिञ अमीर आदमी के घर आते है.

भोजन के बाद अमीर आदमी को ख्याल आता है कि उसने एक उंगली मे कीमती हीरे जडित अंगुठी पहनी हुई थी, थोडी ढीली होने के कारण कही गिर गई है. 



सभी मिञ घर मे अंगुठी खोजने मे मदद करते है.लेकिन नही मिलती. एक मिञ कहता है "आप हम सभी की तलाशी ले सकते है. एक आदमी की वजह से हम सभी हमेशा के लिए आप की नजर मे शक के दायरे मे रहेगे."

2014-11-04

इंजिनियर और भगवान

एक इंजिनियर की तपस्या से खुश होकर भगवान ने उसे दर्शन दिये और कहा: मांगो वत्स क्या चाहिये?
इंजिनियर के मुंह खोलने से पहले ही भगवान टोकते हुये बोले:"वत्स, 3 चीज़ें छोड़कर ही मांगना -

2014-10-28

पैसे नहीं रिश्ते बनाये - कहानी

आइए, एक बहुत मर्मस्पर्शी कहानी पढ़ते हैँ ।
जरा लम्बी है, पर अच्छी चीजों के लिए कुछ तो धैर्य देना होगा ना ।
जिँदगी की अहमियत समझाती है ये...
बात बहुत पुरानी है। आठ-दस साल पहले की।
मैं अपने एक मित्र का पासपोर्ट बनवाने के लिए दिल्ली के पासपोर्ट ऑफिस गया था।

सुखी और स्वस्थ रहने का उपाय

सुखी और स्वस्थ रहने का उपाय
 
एक मनोवैज्ञानिक स्ट्रेस मैनेजमेंट के बारे में, अपने दर्शकों से मुखातिब था..
उसने पानी से भरा एक ग्लास उठाया...
सभी ने समझा की अब "आधा खाली या आधा भरा है".. यही पूछा और समझाया जाएगा..
मगर मनोवैज्ञानिक ने पूछा.. कितना वजन होगा इस ग्लास में भरे पानी का..??

2014-10-27

किसान का घोडा एवं बकरा

एक बार एक किसान का घोडा बीमार हो गया। उसने उसके इलाज के लिए डॉक्टर को बुलाया।


डॉक्टर ने घोड़े का अच्छे से मुआयना किया और बोला, "आपके घोड़े को काफी गंभीर बीमारी है। हम तीन दिन तक इसे दवाई देकर देखते हैं, अगर यह ठीक हो गया तो ठीक नहीं तो हमें इसे मारना होगा। क्योंकि यह बीमारी दूसरे जानवरों में भी फ़ैल सकती है।"


2014-10-22

चार मोमबत्तियां

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

रात का समय था, चारों तरफ
सन्नाटा पसरा हुआ था , नज़दीक
ही एक कमरे में
चार मोमबत्तियां जल
रही थीं। एकांत पा कर
आज वे एक दुसरे से दिल की बात कर
रही थीं।

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

पहली मोमबत्ती बोली,
” मैं शांति हूँ ,
पर मुझे लगता है अब इस
दुनिया को मेरी ज़रुरत
नहीं है , हर तरफ
आपाधापी और लूट-मार
मची हुई है, मैं यहाँ अब और
नहीं रह सकती। …”
और ऐसा कहते हुए , कुछ देर में
वो मोमबत्ती बुझ
गयी।
🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

दूसरी मोमबत्ती बोली ,
” मैं विश्वास हूँ , और
मुझे लगता है झूठ और फरेब के बीच
मेरी भी यहाँ कोई ज़रुरत
नहीं है , मैं भी यहाँ से
जा रही हूँ …” , और
दूसरी मोमबत्ती भी बुझ
गयी।
🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

तीसरी मोमबत्ती भी दुखी होते
हुए बोली , ”
मैं प्रेम हूँ, मेरे पास जलते रहने की ताकत है, पर
आज हर कोई इतना व्यस्त है कि मेरे लिए
किसी के पास वक्त
ही नहीं, दूसरों से तो दूर
लोग अपनों से भी प्रेम करना भूलते जा रहे हैं ,मैं
ये सब और नहीं सह सकती मैं
भी इस दुनिया से
जा रही हूँ….” और ऐसा कहते हुए
तीसरी मोमबत्ती भी बुझ
गयी।
🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

वो अभी बुझी ही थी कि एक
मासूम बच्चा उस
कमरे में दाखिल हुआ।
मोमबत्तियों को बुझे देख वह घबरा गया ,
उसकी आँखों से आंसू टपकने लगे और वह
रुंआसा होते
हुए बोला ,
“अरे , तुम मोमबत्तियां जल
क्यों नहीं रही ,
तुम्हे तो अंत तक जलना है ! तुम इस तरह बीच
में
हमें कैसे छोड़ के जा सकती हो ?”

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

तभी चौथी मोमबत्ती बोली ,
” प्यारे बच्चे
घबराओ नहीं, मैं आशा हूँ और जब तक मैं जल
रही हूँ
हम बाकी मोमबत्तियों को फिर से
जला सकते हैं।
“
यह सुन बच्चे की आँखें चमक उठीं,
और उसने आशा के
बल पे शांति, विश्वास, और प्रेम को फिर से
प्रकाशित कर दिया।

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

जब सबकुछ बुरा होते दिखे ,चारों तरफ
अन्धकार ही अन्धकार नज़र आये , अपने
भी पराये
लगने लगें तो भी उम्मीद मत
छोड़िये….आशा मत
छोड़िये , क्योंकि इसमें इतनी शक्ति है
कि ये हर
खोई हुई चीज आपको वापस दिल
सकती है।
अपनी आशा की मोमबत्ती को जलाये
रखिये ,बस
अगर ये जलती रहेगी तो आप
किसी भी और
मोमबत्ती को प्रकाशित कर सकते हैं।

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

💥💥
उजाले के इस त्योहार पर आपको यही पंक्तियां भेंट कर के एक छोटी सी कोशिश कर रहा हूं ताकि आपकी जिंदगी में इन चारों मोमबत्तीयों की रौशनी हमेशा फैली रहे |💥💥

✨✨✨शुभ दिपावली✨

2014-10-20

miracle cost - Story

An eight-year-old child heard her parents talking about her little brother. All she knew was that he was very sick and they had no money left. They were moving to a smaller house because they could not afford to stay in the present house after paying the doctor's bills. Only a very costly surgery could save him now and there was no one to loan them the money.

कहानी - उपर वाले की मर्जी

एक बच्चा अपनी माँ के साथ एक दुकान पर
शॉपिंग करने गया तो दुकानदार ने
उसकी मासूमियत देखकर
उसको सारी टॉफियों के डिब्बे खोलकर
कहा-: "लो बेटा टॉफियाँ ले लो...!!!"

जन्नत की मिट्टी

• एक टीचर ने मजाक मेँ बच्चो से कहा जो बच्चा कल जन्नत से मिट्टी लायेगा, मैँ उसे इनाम दुँगी...!

•अगले दिन टीचर कलास मेँ सब बच्चोँ से पुछती है. क्या कोई बच्चा मिट्टी लाया?

सारे बच्चे खामोश
रहते हैँ...

2014-10-18

जहाँ प्रेम है वहां धन और सफलता है

कहानी - जहाँ प्रेम है वहां धन और सफलता है


एक औरत अपने घर से निकली , उसने घर के सामने सफ़ेद लम्बी दाढ़ी में तीन साधू-महात्माओं को बैठे देखा . 
उसने कहा , ” मैं आप लोगों को नहीं पहचानती , बताइए क्या काम है ?”
” हमें भोजन करना है .”, साधुओं ने बोला .
” ठीक है ! कृपया मेरे घर में पधारिये और भोजन ग्रहण कीजिये .”
” क्या तुम्हारा पति घर में है ?” , एक साधू ने प्रश्न किया .
“नहीं, वह कुछ देर के लिए बाहर गए हैं .” औरत ने उत्तर दिया .
” तब हम अन्दर नहीं आ सकते “, तीनो एक साथ बोले .

2014-10-14

रिश्तों के पुल

दो भाई साथ साथ खेती करते थे। मशीनों की भागीदारी और चीजों का व्यवसाय किया करते थे। चालीस साल के साथ के बाद एक छोटी सी ग़लतफहमी की वजह से उनमें पहली बार झगडा हो गया था झगडा दुश्मनी में बदल गया था।

2014-10-11

समय और स्थिति कभी भी बदल सकती है

चिड़िया जब जीवित रहती है तब
वो चिंटी को खाती है चिड़िया जब मर जाती है तब
चींटिया उसको खा जाती है। इसलिए इस बात का ध्यान
रखो की समय और स्तिथि कभी भी बदल सकते है इसलिए
कभी किसी का अपमान मत करो कभी किसी को कम मत आंको।