"सिंहस्थ 2016" हेतू अखाड़ा परिषद एवं प्रशासन की बैठक में अखाड़ा परिषद की ओर से 10 प्रमुख अखाड़ों की प्रवेशाई (पेशवाई) की तिथि एवं संभावित मार्ग घोषित किये गये है।
श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा की प्रवेशाई 27 मार्च 2016 को, श्री पंचायती आव्हान अखाड़ा की 10 अप्रैल को, श्री तपोनिधि निरंजनी अखाड़ा की प्रवेशाई 11 अप्रैल को, श्री पंचायती अग्नि अखाड़ा की 14 अप्रैल को, श्री पंचायती आनन्द अखाड़ा की 15 अप्रैल को, श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा की 17 अप्रैल को, श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा की 18 अप्रैल को, श्री पंच अटल अखाड़ा की 19 अप्रैल को, श्री निर्मल अखाड़ा की 19 अप्रैल को तथा श्री पंचायत बड़ा उदासीन अखाड़ा की 20 अप्रैल को प्रवेशाई निकलेगी।
दिनांक 27-03-2016 को श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा की प्रवेशाई नीलगंगा से फ्रीगंज, चामुण्डा माता चौराहा, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, कंठाल, सतीगेट, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड़, दानीगेट, छोटा पुल, दत्त अखाड़ा से छावनी प्रवेश करने का मार्ग प्रस्तावित है।
दिनांक 10-04-2016 को श्री पंचायती आव्हान अखाड़ा की प्रवेशाई नीलगंगा से फ्रीगंज, चामुण्डा माता चौराहा, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, कंठाल, सतीगेट, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड़, दानीगेट, छोटा पुल, होते हुए दत्तअखाड़ा से छावनी प्रवेश करने का मार्ग प्रस्तावित है ।