2014-10-31

मंदिर मेँ भी लेन देन

आज मंदिर में बहुत भीड़ थी, एक लड़का दर्शन के लिए लगी लम्बी लाइन को कौतुहल से देख रहा था,
तभी पास में एक पंडित जी  आ गए,.
"आज बहुत लम्बी कतार है, यूँ दर्शन न हो पाएंगे, विशिष्ट व्यक्तियों के लिए  विशेष व्यवस्था है,
501रु दक्षिणा में सीधे दर्शन करवा दूँगा" लड़का बोला:-

"5001रु दूंगा, भगवान से कहो बाहर आकर मिल लें..कहना.. ' मै आया हूँ '..

(पंडित जी सकपका गए)..
"मजाक करते हो, भगवान भी कभी मंदिर से बाहर आते है क्या? तुम हो कौन?"

लड़का फिर बोला:-
'51000 रु दूंगा, उनसे कहो मुझसे मेरे घर पर आकर मिल लेँ.

पंडित जी बोले....
"तुमने भगवान को समझ क्या रखा रखा है?"

लड़का बोला:-
"वही तो, आपने भगवान को क्या समझ रखा है,..??"

पंडित जी शर्मिँदा हो गए ।।

सो दोस्तो, अपने भगवान को रिश्वतखोरी से बचा लीजिये
"सही व्यवस्था कीजिये" बुजुर्गों और अपाहिजों के  दर्शन के लिए अलग से विशेष व्यवस्था होनी चाहिए,..
मंदिर मेँ भी लेन देन चल रहा है,

आपको क्या लगता है
रिश्वत से आपकी पूजा
कभी सफल होगी..??

भगवान सब देख रहे हैं




No comments:

Post a Comment