2014-12-19

जबलपुर जबराट

जबराट जबलपुर 

जबलपुर के लोगो की ए़क अलग ही पहचान है  ये जबलपुर के लोगो की  वल्ड वाईड पहचान है 
एक जबलपुर के रहवासी के कहे अनुसार हम लोग जबलपुरिया है..

क्योकि.....

हमारा जबलपुर धुंआधार है..
हमारा जबलपुर मां नर्मदा का धाम है..
हमारा जबलपुर देश की आन बान और शान है..
हमारा जबलपुर देश का दिल है..
हमारा जबलपुर छोटा हिंदुस्तान है..
हमारे यहां लड़ाई नही होती..
यहां कैसिट फसती है..
हमारे यहां झगड़ा नही होता..
यहां मैटर होत है..
हमारे यहां बहसबाजी नही होती..
यहां जादा बात होती है..
हमारे यहां झगड़े में सिर फूटता नही खुलता है..
हमारे यहां बड़ा भाई नही बड्डा होता है..
चौराहा नही चौगड्डा होता है..
हमारे यहां दोस्त नहीं बावा होते है..
हम लोग नाम से नही "काय का हो ग्या" से बात करते है..
हमारे मुंह से धुंआधार प्रवचन होते है.. फिर भी हम संस्कारधानी कहलाते हैं..
बारुद के ढेर पर बैठ के हम सिगरेट जलाते हैं..
हम लोग दुर्गा जी रखते नही बिठालते है..
हमारे यहां नाटक नही नोटंकी होती है..
वाद विवाद नहीं चिकल्लस होती है..
ये हुई तासीर की बात...
✅अब ग्यान की बात...
देश को चार बड़ी आँर्डीनेंस फैक्ट्रीयां दी जबलपुर नें...
देश को मध्य भारत आर्मी हेडक्वाटर दिया जबलपुर नें..
काश्मीर से कन्याकुमारी
मणिपुर से मरुस्थल तक हर जगह का व्यक्ति मिलेगा जबलपुर में..
देश को बम बारुद गन हैवी व्हीकल्स लोहा दिया जबलपुर नें..
देश को कृषि विश्वविधालय दिया जबलपुर नें..
देश को लोहा आयरन स्टील कॉपर मैगनीज दिया जबलपुर नें..
देश को सफेद मार्बल दिया जबलपुर नें..
प्रदेश को न्याय देता है जबलपुर..
प्रदेश को बिजली देता है जबलपुर..
प्रदेश को मेडीकल आयुरवेदिक जैसी बड़ी बड़ी शिक्षा देता है जबलपुर..
देश और प्रदेश को वनो का अनुसंधान और रीसर्च देता है जबलपुर..
प्रदेश को पशुऔ के डाक्टर  देता है जबलपुर..
प्रदेश मे सर्वाधिक पढ़े लिखे लोग रहते है जबलपुर मे.. (जनगणना २०११)
प्रदेश का दूसरा बड़ा जिला है जबलपुर..(जनगणना २०११)


✅ये हुई कुछ बाते ग्यान की  अब..

➡पाटन के मटर से पनागर के लट्ठ तक..
➡कुंडम के जंगल से कटंगी के रसगुल्लो तक..
➡सिहोरा के सिंघाड़ों से..शहपुरा के गेंहू तक..
➡बरगी के बांध से..बरेला के मंदिर तक..
➡फुहारा के कपड़ों से..ग्वारीघाट की लहरो तक..
➡भेड़ाघाट की वादियो से..परियट की झांकियो तक..
➡पान की जर्दा से...सड़क की गर्दा तक..
➡मंदिर के घंटो से अज़ान की आवाज़ तक
➡टिम्बर से गुरंदी के टीन तक..
➡रानीताल से हनुमानताल तक

सब वल्ड फैमस है यहा..
जबराट जबलपुर..
जलवेदार जबलपुर..
जय जबलपुर
जय जबलपुर
   

No comments:

Post a Comment