2014-12-25

Christmas gives a message of love

क्रिसमस प्रेम का संदेश देने वाला त्योहार 
Christmas gives a message of love 


क्रिसमस प्रेम का संदेश देने वाला त्योहार है। क्रिसमस एक अनोखा पर्व है जो ईश्वर के प्रेम, आनंद एवं उद्धार का संदेश देता है। यह पर्व करीब 2000 वर्ष पूर्व यीशु ख्रीस्त के मनुष्य के रूप में जन्म लेने की याद में मनाया जाता है। जनांकिकी वैज्ञानिकों के अनुसार विश्व के 600 करोड़ लोगों में से करीब एक-तिहाई ईसाई लोग हैं। इनमें से करीब 60 प्रतिशत रोमन कैथोलिक हैं तथा बचे हुए 40 प्रतिशत कई प्रोटेस्टेंट समुदाय के हैं। 

अन्य समाजों की तुलना में ईसाई लोग बहुत कम त्योहारों को मनाते हैं। ईसाइयों के दो ही मुख्य त्योहार हैं। पहला क्रिसमस जो कि यीशु के जन्म को मनाने का त्योहार है और दूसरा ईस्टर जो यीशु मसीह के पुनरुत्थान की याद में मनाए जाने वाला त्योहार है। क्रिसमस प्रेम का संदेश देने वाला त्योहार है। संत यूहन्ना लिखते हैं, 'परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम किया कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया ताकि जो कोई उसमें विश्वास करे, नाश न हो, परंतु अनंत जीवन पाए। (यूहन्ना 3:16) यीशु मसीह के मानव अवतार एवं जीवन ईश्वर के महान प्रेम को दर्शाता है। 

मानव जाति के पापों के प्रायश्चित के लिए यीशु मसीह ने अपने जीवन को बलिदान के रूप में क्रूस पर दिया। यह ईश्वर का असीम प्रेम का प्रदर्शन है। पवित्र शास्त्र बाइबल में लिखा है परमेश्वर प्रेम है। परमेश्वर के प्रेम में कोई भेदभाव नहीं है अर्थात परमेश्वर का प्रेम विश्व के सभी जाति, जनजाति, प्रजाति, राष्ट्र एवं समुदाय के स्त्री-पुरुषों के लिए है। 

क्रिसमस के दिन बच्चों के प्यारे सांता जिन्हें क्रिसमस फादर भी कहा जाता है हर क्रिसमस पर बच्चों को चॉकलेट्स, गिफ्ट्स देकर बच्चों की मुस्कुराहट प्रदान करते हैं। इसीलिए तो हर क्रिसमस पर बच्चे अपने सांता अंकल का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 

क्रिसमस के मौके पर देशभर के तमाम गिरजाघरों को सजाया जाता है। इस मौके पर बड़ी तादात में लोगों द्वारा प्रभु यीशु को याद किया जाता है और केक खिलाकर एकदूसरे को क्रिसमस की बधाईयां दी जाती है । साथ ही कई गिरजाघरों में यीशु के जन्म को दर्शाती हुई झांकियां भी लगाई जाती हैं।

इस मौके पर भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को हर्षोल्लास और परंपरागत ढंग से मनाए जाने वाले क्रिसमस के त्योहार की बधाई दी।

No comments:

Post a Comment