2015-03-21

हर बार नामदेव - बेवकूफ नही होता

"हर बार नामदेव... बेवकूफ नही होता"

एक बार नामदेव ने किसी स्मगलिंग गैंग से हाथ मिलाया....और नामदेव गैंग मे शामिल हो गया...!!
तो नामदेव मोटरसाइकल से भारत-पाक बॉर्डर पार कर रहा था।
गाड़ी पर एक बोरी बंधी थी।
अधिकारी ने उसे रोका।
अधिकारी - कहां जा रहे हो...?
नामदेव - पाकिस्तान।
अधिकारी - क्या करते हो....?
नामदेव - स्मगलिंग।
अधिकारी - क्या बकवास कर रहे हो....क्या है इसबोरी में....?
नामदेव - आप खुद ही देख लीजिए।
अधिकारी बोरी खोलकर देखता है तो उसमें रेत निकलती है।
अधिकारी सोचता है कि नामदेव मजाक कर रहा है, इसलिए उसे जाने देता है।
ऐसा सालभर होता रहता है। नामदेव हर हफ्ते मोटरसाइकिल पर रेत की बोरी लेकर बॉर्डर पार करता और
अधिकारी उसे जाने देता।
एक दिन अधिकारी ने उसे फिर रोका।
अधिकारी- सच-सच बताओ कि तुम क्या करते हो....?
नामदेव - जी बताया तो था....स्मगलिंग।
अधिकारी- किस चीज की स्मगलिंग....?
नामदेव - जी....मोटरसाइकिलों की ....!!
अधिकारी सीधा कोमा में ........

No comments:

Post a Comment