2015-01-16

तुलसी के उपयोग

तुलसी के उपयोग 


1. तुलसी रस से बुखार उतर जाता है। इसे पानी में मिलाकर हर दो-तीन घंटे में पीने से बुखार कम हो जाता है।

2. जुकाम में इसके सादे पत्ते खाने से भी फायदा होता है।

3. तुलसी के तेल में विटामिन सी, कैरोटीन, कैल्शियम और फोस्फोरस प्रचुर मात्रा में होते हैं।

4. साथ ही इसमें एंटीबैक्टेरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण भी होते हैं।

5. यह मधुमेह के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। साथ ही यह पाचन क्रिया को भी मज़बूत करती हैं।

6. तुलसी के प्रयोग से हम स्वस्थ्य और सुंदरता दोनों को ही ठीक रख सकते हैं। 


वास्तु की द्रष्टी से देखे तो तुलसी से अनेक फायेदे है


 -          घर में स्वस्तिक का निशान बनाने से निगेटिव ऊर्जा का क्षय होता है।-          घर के उत्तर पूर्व में गंगा जल रखने से घर में सुख सम्पन्नता आती है।  

तुलसी पर जल चढ़ाते हुए इस मंत्र को उच्चारण करना चाहिये


  • महाप्रसाद जननी सर्वसौभाग्यवर्धिनी  
  • आधि व्याधि जरा मुक्तं तुलसी त्वाम् नमोस्तुते।।  


गले में तुलसी की माला धारण करने से जीवनशक्ति बढ़ती है, बहुत से रोगों से मुक्ति मिलती है। तुलसी की माला पर भगवन्नाम-जप करना कल्याणकारी है।


मृत्यु के समय मृतक के मुख में तुलसी के पत्तों का जल डालने से वह सम्पूर्ण पापों से मुक्त होकर भगवान विष्णु के लोक में जाता है।
(ब्रह्मवैवर्त पुराण, प्रकृति खंडः 21.42) आरोग्यं


No comments:

Post a Comment